रायबरेली: रीता सिंह होंगी डलमऊ प्रधान संघ की मुखिया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली/डलमऊ। प्रधान संघ के चुनाव में हस्तक्षेप करने वाले बड़े नेताओं को धता बताते हुए डलमऊ विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने सहमति जताते हुए रीता सिंह को अपना मुखिया चुन लिया है। ज्ञात हो कि डलमऊ विकासखंड में राजनीतिक कारणों से प्रधान संघ के दो अध्यक्ष अभी तक अपना-अपना दावा कर रहे थे। मंगलवार को …

रायबरेली/डलमऊ। प्रधान संघ के चुनाव में हस्तक्षेप करने वाले बड़े नेताओं को धता बताते हुए डलमऊ विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने सहमति जताते हुए रीता सिंह को अपना मुखिया चुन लिया है। ज्ञात हो कि डलमऊ विकासखंड में राजनीतिक कारणों से प्रधान संघ के दो अध्यक्ष अभी तक अपना-अपना दावा कर रहे थे। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों ने एक बैठक बैठक आहूत की उसके बाद रीता सिंह को सर्व सम्मत से ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी प्रधानों को बुलाया गया।

जिसमें ब्लाक के प्रधान गण उपस्थित हुए आज की बैठक में प्रधान संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ब्लॉक में प्रधान संघ के दो अध्यक्षों में एक अध्यक्ष का चयन किया गया जिसको अध्यक्ष राजेश यादव ने स्वीकार करते हुए अपने पद को त्याग कर प्रधान करकसा रीता सिंह को अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव रखा। जिसको बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार किया। वहीं इस संघठन में जिम्मेदारी विद्या उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, रेनू तिवारी महामंत्री, दीपेंद्र कुमार महामंत्री, कमलेश कुमार यादव विधिक सलाहकार, राहुल राय मीडिया प्रभारी, रचना देवी महासचिव, किरण कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान इन लोगों ने बताया कि जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से संगठन में कार्य करेंगे। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि हमें यह जिम्मेदारी लोगों ने जिस विश्वास दी है हम इस विश्वास पूरी निष्ठा व कर्मठता से हम इसे निर्वाहन करेंगे इस बैठक में ब्लॉक सभागार सभी प्रधानों ने मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ट्रैक्टर ड्राइवर ने प्रधान संघ के अध्यक्ष के घर पर किया हमला, हमलावर की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

संबंधित समाचार