बाराबंकी: शार्ट सर्किट से मैजिक में लगी आग, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
बाराबंकी/ रामसनेही घाट। सोमवार की अर्धरात्रि रामसनेही घाट पावर हाउस के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मैजिक गाड़ी में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। किसी तरह से चालक की सूझ बूझ से मैजिक सवार यात्रियों को गाड़ी से बाहर उतार कर उनकी जान बचाई । हालांकि …
बाराबंकी/ रामसनेही घाट। सोमवार की अर्धरात्रि रामसनेही घाट पावर हाउस के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मैजिक गाड़ी में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। किसी तरह से चालक की सूझ बूझ से मैजिक सवार यात्रियों को गाड़ी से बाहर उतार कर उनकी जान बचाई । हालांकि सवारियों को बाहर निकालते वक्त चालक के साथ में हल्की चोट आ गई ।
पूरा मामला रामसनेहीघाट के रामसनेही बाबा मंदिर पर 9 श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा सुनने गये थे । वहां से रात्रि लगभग 12 बजे सभी नौ लोग वाहन से आ रहे थे तभी मैजिक से धुआं निकलने लगा । धुआं देख चालक महेन्द्र ने सभी को मैजिक से उतरने को कहा और वाहन में जल रहे तार को बुझाया । मैजिक को जैसे ही स्टार्ट करने की कोशिश की वाहन में आग लग गई और मैजिक जल कर राख हो गई।
यह भी पढ़ें:-बरेली: शार्ट सर्किट से चार ट्रांसफार्मरों में लगी आग, एक ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख़
