इटावा: तीन साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी यूपी में बच्चियों से रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ऐसी ही एक घटना इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके से सामने आई है। जहां साढ़े तीन साल की मासूम के साथ हुई थी। जिसमें दुष्कर्म करने वाले आरोपी को …

इटावा। सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी यूपी में बच्चियों से रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ऐसी ही एक घटना इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके से सामने आई है। जहां साढ़े तीन साल की मासूम के साथ हुई थी। जिसमें दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के 6 घंटे बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़पुरा के उदी में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को एक आरोपी ने अंजाम दिया। जिसे पुलिस ने वारदात के 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। मासूम आरोपी के घर खेलने जाती थी।

यह भी पढ़ें:-WWE की एंकर ने खुद को बताया ‘प्रोडक्ट ऑफ रेप’, कहा- नहीं जानती कौन है पिता

संबंधित समाचार