उन्नाव: कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, युवक गंभीर
उन्नाव। लखनऊ कानपुर हाइवे पर दही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्तजा नगर नहर के पास एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन फानन दोनो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां वृद्ध को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर …
उन्नाव। लखनऊ कानपुर हाइवे पर दही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्तजा नगर नहर के पास एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन फानन दोनो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां वृद्ध को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुर्तजानगर नहर के पास मंगलवार रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों की पहचान अचलगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेडा निवासी रमेश (38) पुत्र हरिशंकर व लक्ष्मी नारायण (60) पुत्र स्व. जगन्नाथ के रूप में हुई। घायलों का जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने लक्ष्मी नारायण को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गंभीर रूप से घायल रमेश को चिंताजनक हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। दोनों अपनी मूर्तजनगर स्थित रिश्तेदारी में राम सिंह के घर आए थे। वापस जाते समय यह हादसा हो गया। बाइक रमेश चला रहा था। मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। कार चालक गाड़ी समेत पुलिस की हिरासत में है।
यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: आपस में टकराईं दो बाइक, तीन लोगों की मौत
