गाजियाबाद : गूगल मैप करेगा जिले का ट्रैफिक अपडेट
गाजियाबाद : जिले में गूगल मैप पर के जरिए रूट डायवर्जन, रोड ब्लाक, बड़े ट्रक या ट्रेलर के खराब होने या फिर रोड प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित होने की अपडेट अब मिनटों में मिलेगी। यह काम ट्रैफिक पुलिस के गूगल के सहयोग से सफल बनेगा। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एक अहम रोल होगा। असल में …
गाजियाबाद : जिले में गूगल मैप पर के जरिए रूट डायवर्जन, रोड ब्लाक, बड़े ट्रक या ट्रेलर के खराब होने या फिर रोड प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित होने की अपडेट अब मिनटों में मिलेगी। यह काम ट्रैफिक पुलिस के गूगल के सहयोग से सफल बनेगा। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एक अहम रोल होगा।
असल में ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोड ईज एप्लीकेशन की मदद से गूगल को जानकारी भेजेंगे। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा इसकी वास्तविक स्थित गूगल मैप पर यातायात बाधित होने की वजह के साथ अपडेट कर देगा। बता दें कि अगर आप कहीं भी जाने से पहले गूगल मैप पर उस इलाके का ट्रैफिक अपडेट लेते है। तो आपका वास्तविक स्थिति के साथ वैकल्पिक रूट्स की भी जानकारी मिलेगी। ताकि आप जाम से न फंसें।
बता दें कि जिले में जाम की पुरानी समस्या है। इसमें वीआइपी समेत कई लोग अक्सर फंस जाते है। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने एक एक्शन प्लान बनाया है। इसको लेकर एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा मंगलवार की शाम गूगल के प्रतिनिधि विजय कुमार ततवालिया संग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।
बैठक में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इस एप्लीकेशन के बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा डेमो पेश कर एक प्रशिक्षण भी दिया गया। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक, गूगल गाजियाबाद के ट्रैफिक को सैटेलाइट कैमरों की तस्वीर के आधार पर अपडेट करता है। अब किसी भी तरह से ट्रैफिक बाधित होने की जानकारी दो-तीन मिनट में मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में जाम से मिलेगी निजात, फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी
