Ranveer Singh का इंतजार हुआ खत्म, Deepika Padukone ने पूरी की यह खास wish
मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सब ही पसंद करते हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर भी खूब मस्ती करते देखा जाता हैं। कभी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करना, तो कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। एक बार फिर रणवीर और दीपिका …
मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सब ही पसंद करते हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर भी खूब मस्ती करते देखा जाता हैं।
कभी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करना, तो कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। एक बार फिर रणवीर और दीपिका मस्ती कर रहे हैं।
एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिस पर उन्हें दीपिका के कमेंट का बेसब्री से इंतजार था। अब पोस्ट पर दीपिका ने कमेंट भी कर दिया है।
रणवीर ने सोशल मीडिया पर क्लासी लुक में अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। फोटो में वह ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। एक्टर ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मेरी पत्नी के कमेंट का इंतजार कर रहा हूं।

दीपिका ने हबी की फोटो पर लिखा- जल्दी से मेरे पास आ जाओ। साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो में नजर आने वाले हैं। ये शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
पढ़ें-चीफ माइनिंग इंजीनियर का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार, फिल्म में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस
