कानपुर : विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ ही खोल रहे नौकरी की राह, बिज़नेस के लिए भी दिला रहे फंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पढ़ाई के साथ ही रोज़गार के यूपी सरकार के सपने को ज़िले के विश्वविद्यालय साकार करने में जुटे हैं। यहां के तीनों विश्वविद्यालय छात्रों को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के साथ-साथ उद्यमी भी बना रहे हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल …

कानपुर, अमृत विचार। पढ़ाई के साथ ही रोज़गार के यूपी सरकार के सपने को ज़िले के विश्वविद्यालय साकार करने में जुटे हैं। यहां के तीनों विश्वविद्यालय छात्रों को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के साथ-साथ उद्यमी भी बना रहे हैं।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप और इंक्यूबेशन सेंटर खुल गए हैं।

इनकी मदद से छात्रों के लिए बड़े-बड़े उद्यमियों के साथ वर्कशॉप कराई जाती है। स्टार्टअप को तकनीकी मदद के साथ ऑफिस के लिए जगह भी मुहैया कराई जाती है।

ये सेंटर सरकारी फंड दिलाने के साथ ही कंपनी को खड़ा करने में तीन साल तक मदद करते हैं। इसके बाद कंपनियां लाभ का एक या दो प्रतिशत इंक्यूबेटेड सेंटर को देती हैं। सीएसजेएमयू और सीएसए के छात्रों ने एक साल के भीतर पांच कंपनियां खड़ी कर दी हैं, वहीं एचबीटीयू के छात्रों की ओर से जल्द ही एक कंपनी वजूद में आने वाली है।

यह भी पढ़ें –कानपुर: घरों में कैद हुए 15 गांव के लोग, पटाखे फोड़कर तेंदुए को दूर भगाने का प्रयास कर रहे ग्रामीण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता