हरदोई : रिश्वत न देने पर अस्पताल में हुआ बवाल, महिला ने डाक्टरों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आये दिन होने वाली घटनाओं ने यहां की ज़मीनी हकीकत को बार-बार सामने लाया है। ताज़ा मामले में जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड यूनिट में रिश्वत मांगने पर काफी बवाल हुआ। आरोप लगाया गया है कि रिश्वत न देने पर डाक्टरों ने मरीज़ के …

हरदोई, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आये दिन होने वाली घटनाओं ने यहां की ज़मीनी हकीकत को बार-बार सामने लाया है। ताज़ा मामले में जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड यूनिट में रिश्वत मांगने पर काफी बवाल हुआ। आरोप लगाया गया है कि रिश्वत न देने पर डाक्टरों ने मरीज़ के साथ मारपीट तक की। बवाल होने से वहां काफी देर तक अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा। इसी बीच वहां पहुंची मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा.वाणी गुप्ता को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। उनके दखल से किसी तरह मामला शांत हो सका।

बताते हैं कि बुधवार की सुबह शहर के महोलिया शिवपार निवासी विमल गुप्ता अपनी पत्नी दुर्गा को ले कर ज़िला महिला अस्पताल पहुंचा। जहां दुर्गा का अल्ट्रासाउंड होना था आरोप है कि अल्ट्रासाउंड यूनिट में ड्यूटी कर रहे डाक्टर बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं कर रहे थे। दुर्गा ने इतना सब-कुछ देखा तो उसने शोर मचाते हुए रिश्वतखोरी का विरोध किया। इस पर सारा सरकारी सिस्टम हक्का-बक्का रह गया ‌इसी बात पर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई।

इसका पता होते ही मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा. वाणी गुप्ता मौके जा पहुंची। इस बीच प्रिंसीपल ड़ा गुप्ता की मरीज़ और उसके घर वालों के साथ काफी देर तक झड़प हुई। बवाल होने की खबर सुनते ही वहां तमाशबीन इकट्ठा हो गए। अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा। प्रिंसीपल डा. गुप्ता ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस तरह के मामले की सारे दिन चखचख होती रही।

यह भी पढ़ें –बरेली: भ्रष्टाचार में फंसे तहसीलदार शेर बहादुर की 50 दिन बाद फरीदपुर में तैनाती

संबंधित समाचार