अर्जुन कपूर ने की दबंग खान की तारीफ, कहा- बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार भी किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सलमान खान की तारीफ की है। दोनों के बीच रिश्ता बेहद अच्छा था । इसके बाद खबर आई कि मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन के रिलेशनशिप से सलमान काफी नाराज हैं और यही वजह है कि दोनों में बातचीत पूरी तरह से बंद है। एक्टर ने अब सलमान खान …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सलमान खान की तारीफ की है।

दोनों के बीच रिश्ता बेहद अच्छा था । इसके बाद खबर आई कि मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन के रिलेशनशिप से सलमान काफी नाराज हैं और यही वजह है कि दोनों में बातचीत पूरी तरह से बंद है।

एक्टर ने अब सलमान खान का ना सिर्फ नाम लिया बल्कि उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

अर्जुन ने बताया कि वह कभी एक्टर बनने की सोचते ही नहीं थे बल्कि उनकी रुचि ज्यादातर प्रोडक्शन में रहती थी, लेकिन वह सलमान खान थे जिन्होंने ना सिर्फ उन्हें मोटिवेट किया बल्कि बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार भी किया।

उन्होंने बताया कि सलमान ने उनसे कहा था कि उन्हें एक्टिंग के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि उनमें वो बात है और चूंकि उन्होंने भरोसा दिखाया तो मैंने भी इसके बारे में सोचा और खुद को एक मौका दिया।

पढ़ें-शिव्या पठानिया का शॉकिंग रिवील, बताया- प्रोड्यूसर ने रखी थी ये डिमांड

संबंधित समाचार