लखनऊ : तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़गे गए कानूनगो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । एंटी करप्शन की टीम लगातार रिश्वतखोरों पर शिंकजा कर रही है। 24 घंटे के भीतर एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार किया है। डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, उनकी टीम ने अयोध्या जनपद से दोनों रिश्वतखोरों को पकड़ा है। बताया कि अयोध्या इकाई के इंस्पेक्टर राजेश चंद्र …

लखनऊ । एंटी करप्शन की टीम लगातार रिश्वतखोरों पर शिंकजा कर रही है। 24 घंटे के भीतर एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार किया है। डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, उनकी टीम ने अयोध्या जनपद से दोनों रिश्वतखोरों को पकड़ा है। बताया कि अयोध्या इकाई के इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी की उनकी टीम ने राजस्व निरीक्षक कानूनगो नरसिंह प्रसाद श्रीवास्तव को 3 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके बाद टीम ने कानूनगो के खिलाफ रुधौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई।

बता दें कि अयोध्या जनपद के पंडितपुर निवासी अमित कुमार की शिकायत पर गठित टीम ने कानूनगो को ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन की पैमाइश कर आख्या देने के एवज में पीड़ित से तीन हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित ने अयोध्या इकाई के इंस्पेक्टर से शिकायत की थी।

उधर गोरखपुर जनपद में एंटी करप्शन टीम ने महाराजगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल सुवाष पटेल को पांच हजार रुपये की रिश्तवत लेते चाय की दुकान पर पकड़ा है। लेखपाल ने महाराजगंज तहसील निवासी राजेश को बेटे की किसान दुघर्टना योजना में रिपोर्ट लगाने के लिए रुपयों की मांग की थी। राजेश की शिकायत को डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने गंभीरता से लेते हुए ट्रैप टीम का गठन किया और टीम के जाल में रिश्वतखोर लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों फंस गया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: लेखपाल का रिश्वत लेते VIDEO वायरल, किसान से ली एक हजार रुपये की घूस!

संबंधित समाचार