हल्द्वानी: एक किलो चरस के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर शहर में मंहगे दामों में खपाने वाले दो शातिर तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से बनभूलपुरा पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस बरामद की है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गश्त पर निकली पुलिस को गौलापुल से दो युवक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर शहर में मंहगे दामों में खपाने वाले दो शातिर तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से बनभूलपुरा पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस बरामद की है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गश्त पर निकली पुलिस को गौलापुल से दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की नजर पड़ते ही तस्कर मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस को पहुंच से दूर नहीं जा सके। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में इनके पास से 1.105 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपियों ने अपने नाम राजेश प्रसाद निवासी ग्राम धानाचूली रौलजंगल थाना मुक्तेश्वर और विजय विश्वास निवासी शिवलाल चुंगी रामनगर बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चरस रानीखेत, भतरौजखान आदि क्षेत्रों से सस्ते दाम पर खरीदते और हल्द्वानी में महंगे दामों में बेचते थे। पुलिस ने चरस जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
