अयोध्या: सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय युवक ने एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलगरा मजरे गदूरहवा निवासी सियाराम निषाद उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र सीताराम बीते 22 जून को तारुन ननसा मार्ग पर …

अयोध्या। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय युवक ने एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलगरा मजरे गदूरहवा निवासी सियाराम निषाद उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र सीताराम बीते 22 जून को तारुन ननसा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था।

वह शाम करीब 8 बजे अपने बहनोई के साथ बाइक से घर जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सियाराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सड़क दुर्घटना को कम करने के लिये चार विभाग मिलकर करेंगे काम, घायलों का होगा तत्काल उपचार, IRLD App से मिलेगी मदद

संबंधित समाचार