पीलीभीत: तीन बकरियों को तेंदुए ने बनाया निवाला, वन विभाग ने किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/गुलाब-टांडा, अमृत विचार। एक पखवाड़े से आबादी में दस्तक दे रहा तेंदुआ एक बार फिर हमलावर हो गया। पशु शाला में बंधी दो बकरियों को खा लिया और एक को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और …

पीलीभीत/गुलाब-टांडा, अमृत विचार। एक पखवाड़े से आबादी में दस्तक दे रहा तेंदुआ एक बार फिर हमलावर हो गया। पशु शाला में बंधी दो बकरियों को खा लिया और एक को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और ग्रामीणों को अलर्ट किया।

पिछले कई दिनों से एक तेंदुआ गन्ने के खेत में छुपा हुआ है। जो अक्सर पशुओं को अपना निवाला बना लेता है। इस वजह से कई बार मानव वन्यजीव संघर्ष के हालात बन जाते हैं। गांव राजपुर तालुके निवासी ग्रामीण छिन्द्र सिंह ने बताया है कि उनके फार्म हाउस के पास पशुशाला बनी है। उसमें बकरी बंधी हुईं थी। बुधवार सुबह चार बजे तेंदुआ पशुशाला में घुस आया और दो बकरियों को मौके पर ही खा गया। तीसरी बकरी को घायल कर दिया।

बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए देखा तो तेंदुआ बकरी के पास ही बैठा था। एकजुट होकर परिजनों ने तेंदुए को भगाया। उसके बाद तेंदुआ नजदीक के गन्ने के खेत में चला गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची। बरसात होने के कारण पद चिन्ह नहीं मिल सके। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया है कि सूचना पर टीम को भेजा गया था। बकरी के शव को दफन करा दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: तीन नाबालिग होटल पर काम करते मिले , संचालकों को नोटिस

संबंधित समाचार