कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वन्द्विता ने राजस्थान में कानून और व्यवस्था को प्रभावित किया: अनुराग ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की नृशंस हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार इस पर ‘मूकदर्शक’ बनी रही और कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वन्द्विता के कारण कानून एवं व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है। सूचना एवं प्रसारण …

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की नृशंस हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार इस पर ‘मूकदर्शक’ बनी रही और कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वन्द्विता के कारण कानून एवं व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों द्वारा कन्हैयालाल नामक एक दर्जी की हत्या किये जाने के बारे में सवालों के जवाब में यह बात कही। दो व्यक्तियों की पहचान रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में हुई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को मिला जान से मारने का धमकी भरा पत्र

 

 

 

 

संबंधित समाचार