पीलीभीत: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छिड़ी मुहिम, सड़कों पर उतरे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए एक बार फिर शासन के निर्देश पर मुहिम छेड़ दी गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्णतया प्रतिबंध को धरातल पर असरदार बनाने के लिए तय कार्यक्रम के तहत अफसर सड़कों पर निकले। जागरूकता रैली निकाली गई और सफाई करते हुए पॉलिथीन …

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए एक बार फिर शासन के निर्देश पर मुहिम छेड़ दी गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्णतया प्रतिबंध को धरातल पर असरदार बनाने के लिए तय कार्यक्रम के तहत अफसर सड़कों पर निकले। जागरूकता रैली निकाली गई और सफाई करते हुए पॉलिथीन का प्रयोग न करने को जागरूक किया गया। इस दौरान कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त करते हुए इसका दोबारा इस्तेमाल न करने की अपील की गई। पॉलिथीन से होने वाले नुकसान को भी विस्तार से बताया गया।

भारत सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। सिंगल प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण और लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए बुधवार से वृहद स्तर पर अभियान शुरू किया गया, जोकि तीन जुलाई तक चलेगा। इस दौरान ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ सड़कों पर उतरे। आम जनमानस को सिंगल प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उसके प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी देते हुए जागरूक किया।

शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, नगरीय निकाय की ओर से भी जागरूकता कार्यक्रम किए गए। एक जागरूकता रैली शहर में निकाली गई। जिसके जरिए लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। महासफाई अभियान के तहत सड़कों पर जहां-तहां लगे प्लास्टिक और पॉलिथीन के ढेर को उठवाया गया। कई दुकानों से टीम ने पॉलिथीन भी जब्त की। बता दें कि अभियान के दौरान सिंगल प्लास्टिक एकत्रीकरण की जाएगी और उसका निस्तारण प्रदूषण विभाग द्वारा किया जाएगा।

यही नहीं इसके तहत अभी ईको मेला समस्त नगर पालिकाओं में होगा। जिसमें प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी चीजें बनाने एवं प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में प्रदर्शन होगा। स्कूली बच्चों के माध्यम सेभी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। ईओ ने कहा कि प्लास्टिक हमारे वातावरण को नुकसान पहुंचाता है, प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने से अच्छा वातावरण प्राप्त हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: तीन बकरियों को तेंदुए ने बनाया निवाला, वन विभाग ने किया अलर्ट

संबंधित समाचार