नैनीताल: बारिश से हुआ भूस्खलन, ठंडी सड़क पर आवाजाही बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से शाम तक बारिश होती रही। इस कारण स्थानीय और पर्यटकों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। साथ ही भूस्खलन की आशंका को देखते हुए ठंडी रोड पर आवाजाही बंद कर दी गई। मालूम हो कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई आपदा में ठंडी सड़क …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से शाम तक बारिश होती रही। इस कारण स्थानीय और पर्यटकों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। साथ ही भूस्खलन की आशंका को देखते हुए ठंडी रोड पर आवाजाही बंद कर दी गई।

मालूम हो कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई आपदा में ठंडी सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गिरा था। इस कारण उस पर आवाजाही बंद हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की कवायद के बाद हाल ही में अप्रैल में वहां आवाजाही खोल दी गई थी। वहीं, बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते नैनीताल की ठंडी सड़क की पहाड़ी पर भूस्खलन होने लगा है। इससे सड़क की पहाड़ी के ऊपर स्थित डीएसबी कॉलेज के छात्रावास के लिए खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है। सुबह से पहाड़ी पर तेजी से पत्थर व मलबा गिरता रहा। एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर सड़क पर आवाजाही रोक दी गई है।

कैलाखान में भूस्खलन से घंटों लगा जमा
बारिश के कारण कैलाखान के पास भी पहाड़ी से मलबा आ गिरा। जिस कारण सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। उसके बाद शाम करीब चार बजे फिर यहां पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। इसे हटाने में लोनिवि को काफी समय लगा। इस कारण यहां जाम में फंसे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार