कानपुर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम
कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर गाँव के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर की बाईक सवार अधेड़ की मौत हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी राकेश कटियार (52) बुधवार को रिश्तेदारी में भोगनीपुर गये थे। वह रात दस बजे वबाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी जल्लापुर गाँव के …
कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर गाँव के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर की बाईक सवार अधेड़ की मौत हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी राकेश कटियार (52) बुधवार को रिश्तेदारी में भोगनीपुर गये थे। वह रात दस बजे वबाइक से वापस घर लौट रहे थे।
तभी जल्लापुर गाँव के सामने सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को सामने से टक्कर मार दी l हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुचे राजपुर थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा l थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है। वाहन की तलाश कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें :-जौनपुर में भीषड़ सड़क हादसा: चलती बोलोरो पर गिरा पेड़, एक ही परिवार के लोग 10 घायल, पांच की हालत नाजुक
