रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे कार्तिक आर्यन!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि कार्तिक जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। एक्टर को हाल ही में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आए थे, जिसके बाद इस बात की …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि कार्तिक जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

एक्टर को हाल ही में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आए थे, जिसके बाद इस बात की चर्चा है कि वह भंसाली के साथ काम कर सकते हैं।

निर्देशक इन दिनों अपने बैनर तले कई फिल्में प्लान कर रहे हैं, जिनमें से किसी एक में वह कार्तिक को कास्ट कर सकते हैं।

चर्चा है कि भंसाली जल्द ही रणबीर के साथ अपनी नई फिल्म ‘बैजू बावरा’ शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म की प्लानिंग वह काफी लंबे समय से कर रहे थे।

कहा जा रहा है कि कार्तिक इसी फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे सकते हैं।

दोनों एक्टर इस फिल्म के लिए साथ आते हैं तो यह पहला मौका होगा, जब ये कलाकार स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे।

पढ़ें-अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में है इस बात का जिक्र

संबंधित समाचार