उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से खिसक रही चट्टानें, रुद्रप्रयाग में नेशनल हाईवे पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। बुधवार देर रात से भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड़ के पास नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं।
बुधवार देर रात से भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड़ के पास नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग खांकरा-छांतीखाल-श्रीनगर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मार्ग को खोलने के लिए पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम जुट गई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रियों से जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
