एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई ने वाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, सुनकर हर कोई हुआ दंग
मुंबई। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी वाइफ को लेकर ऐसी बात कही है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। इस कपल के बीच सबकुछ बिखर चुका है और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। चारू अब राजीव सेन से अलग होना चाहती हैं। टूटते रिश्तों के बीच …
मुंबई। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी वाइफ को लेकर ऐसी बात कही है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। इस कपल के बीच सबकुछ बिखर चुका है और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
चारू अब राजीव सेन से अलग होना चाहती हैं। टूटते रिश्तों के बीच राजीव ने चारू के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई दंग हो रहा है।
राजीव सेन का कहना है कि उनकी पत्नी चारू असोपा पहले से ही शादीशुदा थीं , लेकिन उन्होंने अपनी शादी के बारे में किसी को भी नहीं बताया। इसलिए जब उन्हें चारू के पहले से ही शादीशुदा होने की बात पता चली तो वो दंग रह गए।
राजीव ने कहा- मैं समझता हूं कि वो उसका पास्ट था, लेकिन उसे कम से कम मुझे बताना चाहिए था और मैं इज्जत के साथ उसे अपनाता। वहीं, इस बारे में चारू का कहना है कि राजीव को उनकी पहली शादी के बारे में पहले से ही पता था और वो बस उनपर झूठा आरोप लगा रहे हैं।
बताते चलें कि इस कपल ने टीवी शो ‘मेरे अंगने में’ साथ काम किया था। इस शो में चारू और राजीव ने भाई-बहन का रोल प्ले किया था। लेकिन शो के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। स्क्रीन पर भाई-बहन बनकर लोगों का दिल जीतने वाले चारू और नीरज रियल लाइफ में लव कपल बन गए।
