हल्द्वानी: आफत बनकर बरसी बारिश, कई कॉलोनियों में सात घंटे तक रही बिजली गुल
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात से शहर के तमाम इलाकों में पांच से सात घंटे तक बिजली गुल रही। कहीं इंसुलेटर बर्स्ट हो गया तो कहीं लाइन टूट गई। देर रात से गुल हुई बिजली दूसरे दिन पूर्वाग्रह के वक्त आई। इससे काफी दुश्वारियां बढ़ गईं। लोग समय पर पानी नहीं भर सके। पेयजल संकट के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात से शहर के तमाम इलाकों में पांच से सात घंटे तक बिजली गुल रही। कहीं इंसुलेटर बर्स्ट हो गया तो कहीं लाइन टूट गई। देर रात से गुल हुई बिजली दूसरे दिन पूर्वाग्रह के वक्त आई। इससे काफी दुश्वारियां बढ़ गईं। लोग समय पर पानी नहीं भर सके। पेयजल संकट के अलावा लोगों को अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
सुभाष नगर बिजलीघर का राजपुरा फीडर बुधवार की देर रात तीन बजे से बंद हो गया। जेई सतेंद्र तपड़वाल के अनुसार इस क्षेत्र में धोबीघाट पर पिन इंसूलेटर खराब हो गए। वहीं राजपुरा में ही रेलवे पटरी के पास इंसूलेटर बर्स्ट हो गया। इसके साथ ही श्मशान घाट के पास बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन टूट गई। देर रात फॉल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग की गई। छह से सात घंटे लगे फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में लग गए। इसके बाद लाइन को चालू किया जा सका। इससे करीब आठ से दस हजार की आबादी प्रभावित हुई।
वहीं, तिकोनिया व नगर निगम कार्यालय के पास भी फॉल्ट के चलते आसपास के क्षेत्रों में बिजली का संकट रहा। उधर, 132 केवी काठगोदाम बिजलीघर से अमरावती कॉलोनी और आदर्श कॉलोनी सहित मुखानी रोड के अन्य क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रही। एसडीओ विद्या भूषण जोशी के अनुसार यहां आदर्श नगर लाइन नंबर एक में एलटी लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई बाधित हुई। गुरुवार सुबह छह बजे से गई बिजली पूर्वाग्रह 11 बजे के करीब बिजली आई। बिजली नहीं आने से लोगों को पानी के संकट से भी दोचार होना पड़ा।
बारिश के दौरान राजपुरा क्षेत्र में दो से तीन स्थानों पर फॉल्ट आया था। बारिश के चलते उसे ठीक करने में कुछ वक्त लगा। साढ़े दस बजे के करीब सप्लाई सुचारू कर दी गई। – डीएस बिष्ट, ईई, विद्युत वितरण खंड, शहर
