केएल राहुल की सफल रही सर्जरी, तस्वीर शेयर कर लिखा- वापसी की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे। अमूमन इस सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 12 हफ़्ते लगते हैं। वह यह समय …

बेंगलुरु। भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे। अमूमन इस सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 12 हफ़्ते लगते हैं। वह यह समय संभवतः नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए), बेंगलुरु में गुजारेंगे।

राहुल की अगुवाई में नई फ़्रेंचाइज़ी लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ़ में पहुंची थी, वहीं वह प्रतियोगिता में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे। लेकिन आईपीएल के बाद हुई दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ में वह जांघ की चोट के कारण बाहर हो गए। इसके बाद 8 जून को उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने को कहा गया था।

राहुल को दक्षिण अफ़्रीका सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट की वज़ह से बाहर होने के कारण ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया। यह सीरीज़ 2-2 से बराबरी पर छूटी थी । इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड गई, जहां हार्दिक पंड्या कप्तान थे। यह सीरीज़ भारत ने 2-0 से जीती थी। भारत को अब इंग्लैंड में एक टेस्ट और फिर सीमित ओवर का सीरीज़ खेलना है, जहां फिर से राहुल अनुपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- माली में शांति रक्षकों को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र में मतदान, रूस और चीन दूर रहे

संबंधित समाचार