रुद्रपुर: 192 टीन लीसा के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक को अवैध लीसा साथ गिरफ्तार किया। ट्रक में पुलिस ने 192 टीन लीसा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार दोपहर वन विभाग की टीम रेंज अधिकारी टांडा हरीश पांडेय, वन दरोगा मनोज …

रुद्रपुर, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक को अवैध लीसा साथ गिरफ्तार किया। ट्रक में पुलिस ने 192 टीन लीसा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गुरुवार दोपहर वन विभाग की टीम रेंज अधिकारी टांडा हरीश पांडेय, वन दरोगा मनोज मेलकानी, भूपाल सिंह टंगड़िया, बीट अधिकारी सुरेंद्र सिंह, सुनीता बड़शिलिया पत्थरचट्टा चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कैंटर यूके-04-सीबी-0869 हल्द्वानी की ओर से आता देख उसे रुकने का इशारा किया गया। वन कर्मियों को देख चालक ने कैंटर छतरपुर की ओर मोड़ दी।

इस पर वन कर्मियों ने कैंटर का पीछा कर रोक लिया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 192 टीन लीसा (बिरौजा) बरामद हुआ। चालक से कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर वन विभाग ने कैंटर कब्जे में ले लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम डहरिया, हल्द्वानी नैनीताल निवासी बसंत पांडेय बताया। वन विभाग ने बसंत पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार