कुमाऊं में सबसे ज्यादा हल्द्वानी में हुई बारिश, मुक्तेश्वर में सबसे कम
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कुमाऊं में जमकर बारिश हो रही है। हल्द्वानी में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। जबकि मुक्तेश्वर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। देरी से पहुंचे मानसून ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कुमाऊं में जमकर बारिश हो रही है। हल्द्वानी में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। जबकि मुक्तेश्वर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। देरी से पहुंचे मानसून ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश हो रही है। मंडल में बागेश्वर और नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। हल्द्वानी में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पूरे मंडल में मानसून के आगाज सबसे ज्यादा असर हल्द्वानी में देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर जारी रहेगा। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाके के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर भीषण बारिश देखने को मिल सकती है।
बागेश्वर- 62 मिमी, कपकोट-60 मिमी
ऊधमसिंह नगर- खटीमा-74, पंतनगर-58.9 मिमी
अल्मोड़ा- सोमेश्वर- 41 मिमी
नैनीताल-हल्द्वानी- 90 मिमी, मुक्तेश्वर-17.8 मिमी
चम्पावत-बनबसा-42 मिमी
पिथौरागढ़-40 मिमी
