रामपुर : पत्नी के मायके जाने पर युवक ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। पति से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीले पदार्था का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन में युवक को लेकर पीएचसी रम्पुरा पहुंचे। वहां से रेफर करने पर वह उसे सीएचसी शाहबाद ले आए। लेकिन शाहबाद …

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। पति से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीले पदार्था का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन में युवक को लेकर पीएचसी रम्पुरा पहुंचे। वहां से रेफर करने पर वह उसे सीएचसी शाहबाद ले आए। लेकिन शाहबाद में भी डॉक्टरों ने युवक की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रामपुर लेकर जा रहे थे,लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोतीपुरा निवासी विजयपाल की शादी करीब पांच साल पहले जनपद बरेली के गांव सुकतिया निवासी युवती से हुई थी,दो बच्चे भी हैं। बताया गया कि विजयपाल का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कोई विवाद हो गया था। इसके चलते वह मायके चली गई। विजयपाल पत्नी को बुलाने उसके मायके भी गया था। लेकिन उसने साथ आने से इंकार कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बात को लेकर विजयपाल अवसाद में था,जिसके चलते उसने देर रात घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर पीएचसी रम्पुरा पहुंचे।वहां से रेफर किए जाने पर वह युवक को सीएचसी शाहबाद ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया,लेकिन युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे इलाज के लिए रामपुर ले जा रहे थे,लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सड़क हादसे में किसान की मौत
ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खीजरपुर निवासी इसरार पेशे से किसान है। वह ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरकर बेचने के लिए गुरुवार की सुबह बिलासपुर गेट गया था।

इस दौरान पीछे से आए ट्रक चालक ने उसमे टक्करमार दी। हादसे के बाद इसरार नीचे गिर गया,जबकि चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए।उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

संबंधित समाचार