रामपुर : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केमरी क्षेत्र के अंतर्गत चकिया हयात नगर गांव स्थित रेलवे फाटक 19 व 21 बी के बीच रेल पटरियों पर गुरुवार को एक …
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केमरी क्षेत्र के अंतर्गत चकिया हयात नगर गांव स्थित रेलवे फाटक 19 व 21 बी के बीच रेल पटरियों पर गुरुवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया।
वहां से गुजर रहे रेलवे फाटक पर तैनात चाबीमैन जमीर अहमद की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव की तलाशी में जेब में मिलें आधार कार्ड से उसकी पहचान मिलक तहसील के रामनगरिया गांव निवासी स्वर्गीय सुंदरलाल लोधी के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार लोधी के रूप में हुई। सूचना पर मृतक युवक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया युवक गांव में खेती किसानी करता है,वह बुधवार को वह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाकर आया था। घर में शराब पी रहा था। मां कमला देवी के डांटने पर युवक क्षुब्ध होकर घर से लापता हो गया था। मृतक युवक के पिता सुंदरलाल की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पिता के गुजरने के बाद परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिवार में वह चार बहनों का इकलौता भाई था,जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार गंगवार ने बताया मृतक युवक की जेब में मिलें बीस हजार रुपए परिजनों को सौंप दिए गए है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : पत्नी के मायके जाने पर युवक ने खाया जहर, मौत
