बरेली: नगर निगम चुनाव के लिए जुलाई तक मांगे गए आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर 15 जुलाई तक चुनाव लड़ने वाले लोगों के आवेदन मांगे गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आगामी नगर निगम और …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर 15 जुलाई तक चुनाव लड़ने वाले लोगों के आवेदन मांगे गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आगामी नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। लखनऊ से भी लगातार चुनाव को लेकर जिले की रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस बार पार्टी की तरफ से नगर निगम के भी वार्ड में प्रत्याशियों को सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए निकाली गई रैली

 

संबंधित समाचार