आज का राशिफल। 01 जुलाई, 2022
मेष आज का दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में कठिनाई का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपके जीवन में कुछ बदलाव आने की संभावना है। वृष आज अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शानदार है। सीनियर्स …
मेष
आज का दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में कठिनाई का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपके जीवन में कुछ बदलाव आने की संभावना है।
वृष
आज अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शानदार है। सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। महत्वपूर्ण स्किल्स को आप सीखने की कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन
आज शाम के समय परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। आशा के अनुरूप परिणाम न मिलने से मन हतोत्साहित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है।
कर्क
आज प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आयेंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
सिंह
आज विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव रहने की आशंका है।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। संतान को लेकर परेशानियों का निवारण होगा। परिजनों के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आज मूवीज और मनोरञ्जन में समय बीत सकता है।
तुला
आज जॉब में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिए गये निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान अच्छी बनेगी। पार्टनर के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन की चंचलता दूर होगी। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आय के नए साधनों में वृद्धि होगी। आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अचानक आये खर्चों में कमी आयेगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
धनु
आज मानसिक रूप से अशान्त महसूस करेंगे। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीनभावना घर कर सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। दौड़धूप के कारण आपको समस्या होगी। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर
आज शेयर मार्केट में बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं। इससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जॉब में काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उसे अच्छी तरह सम्भाल लेंगे।
कुंभ
आज व्यापार में सहकर्मियों पर ज्यादा विश्वास न करें। गृहस्थ जीवन काफी सुखमय रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आप सभी कार्य संभल कर करेंगे। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें।
मीन
आज सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियों बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर विभिन्न जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। बदलते मौसम को लेकर लापरवाही न करें। कब्ज और बवासीर जैसे रोगों से पीड़ित जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।
