बाराबंकी: परमहंस ने जलाया असदुद्दीन ओवैसी का पोस्टर, कहा- आज पोस्टर जलाया है कल जिंदा जलाएंगे
बाराबंकी। अयोध्या एकता पाचवी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने शुक्रवार को बदोसराय कस्बे में पहुंचकर असदुद्दीन ओवैसी का पोस्टर जलाया। कहा कि आज पोस्टर जलाया है कल जिंदा जलाएंगे। उन्होंने उदयपुर की घटना पर आक्रोश जताया और कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका में से कोई भी …
बाराबंकी। अयोध्या एकता पाचवी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने शुक्रवार को बदोसराय कस्बे में पहुंचकर असदुद्दीन ओवैसी का पोस्टर जलाया। कहा कि आज पोस्टर जलाया है कल जिंदा जलाएंगे। उन्होंने उदयपुर की घटना पर आक्रोश जताया और कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका में से कोई भी उदयपुर नहीं गया।
परमहंस ने जैसे ही पोस्टर में आग लगाया मौके पर मौजूद पुलिस ने पोस्टर को छीन लिया और आग को बुझा दिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश विरोधी है।
उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने वाले नेताओं को आगाह किया कि वह ऐसा करने से बाज आएं। कहा कि मुसलमान चाहे आतंकवादी हो या फिर अपराधी राहुल प्रियंका उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाते। क्राइम करने वाला अगर समुदाय विशेष का है तो कांग्रेसी उसका विरोध नहीं करती। जहां कांग्रेस की सरकारें नहीं है वहां अगर किसी को चींटी भी काट ले तो कांग्रेस के नेता धरना प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। इसके बाद परमहंस को पुलिस घेरे में लेकर पुलिस ने उन्हें थाना क्षेत्र से बाहर निकाला।
पढ़ें-हरदोई: महिला कांस्टेबल से की गई 20 लाख की मांग, ससुराल वालों ने जीना किया हराम
