बहराइच: श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के महासचिव ने किया दौरा
बहराइच। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शुक्रवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में मृत हुए श्रमिक के मामले में लखनऊ डीएम से वार्ता की। इसके बाद सभा को संबोधित किया। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक एवं राष्ट्रीय संयोजक आईटी विभाग गौरव शर्मा शुक्रवार को …
बहराइच। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शुक्रवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में मृत हुए श्रमिक के मामले में लखनऊ डीएम से वार्ता की। इसके बाद सभा को संबोधित किया।
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक एवं राष्ट्रीय संयोजक आईटी विभाग गौरव शर्मा शुक्रवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने नगर अध्यक्ष चिलवरिया निवासी मृत ललित के घर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सर्वेश पाठक ने परिवार को आश्वासन दिया कि संगठन का हर एक कार्यकर्ता सदैव ललित के परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने लखनऊ के डीएम से बात कर कर जांच प्रक्रिया को जल्द पूरा कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इसके बाद वह बहराइच शहर में चल रहे श्रमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों की समस्या जानी।
प्रधानायापिका प्रिया ने सर्वेश पाठक को ज्ञापन देते हुए मांग की विद्यालय के साथ-साथ शिक्षकों का भी समायोजन किया जाए। जिससे सभी शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहें इस पर महासचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह शिक्षकों की मांग को पूरा करेंगे।केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी विद्यालय को अवश्य दिलाएंगे। इसके बाद उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। इस मौके राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष विनय पांडे, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अग्निवेश, शिवम सिंह, जसवीर सिंह, बृजेंद्र पांडे, पीयूष समेत अन्य मौजूद रहे।
