हल्द्वानी: गर्भ में पल रहे बच्चे संग नाबालिग नेपालन ने लगाई थी फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पहले मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली थी और महिला को एक नेपाली ने अपनी पत्नी बताया था, लेकिन मृतका के परिजनों के पहुंचने के बाद मामला उलट गया और खुद को पति बताने वाले की पोल खुल गई। मृतका न सिर्फ नाबालिग निकली, बल्कि गर्भवती भी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पहले मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली थी और महिला को एक नेपाली ने अपनी पत्नी बताया था, लेकिन मृतका के परिजनों के पहुंचने के बाद मामला उलट गया और खुद को पति बताने वाले की पोल खुल गई। मृतका न सिर्फ नाबालिग निकली, बल्कि गर्भवती भी। अब कोतवाली पुलिस ने कथित आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बीती 28 जून की देर शाम मंडी चौकी क्षेत्र में मूलरूप से ठाटीकाध गांवपालिका दैलेख नेपाल निवासी कल्पाना ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। यहां वो सातला दैलेक नेपाल निवासी ज्योति बीका बहादुर के साथ बतौर पत्नी रह रही थी। घटना के दिन ज्योति काम पर था और घर पर ज्योति के माता-पिता भी नहीं थे।

इसी दरम्यान कल्पना ने फांसी लगा ली थी। शाम परिजन पहुंचे तो कल्पना फांसी पर लटकी और सांसे चल रही थी। उसे एसटीएच ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में ज्योति ने बताया था कि कल्पना उसकी पत्नी थी और दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। उसने कल्पना की उम्र भी 20 वर्ष बताई थी। इसकी जानकारी पुलिस ने कल्पना के पिता रमेश विश्वकर्मा को दी। जिसके बाद रमेश ने ज्योति पर तमाम आरोप लगा दिए और शव ज्योति के सुपुर्द न करने की बात कही।

गुरुवार को रमेश परिवार के साथ हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जो बताया तो सब दंग रह गए। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कल्पना महज 17 साल की थी और ज्योति उसे भगा कर लाया था। दोनों बिना शादी के ही साथ रह रहे थे। इधर, पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई कि कल्पना दो माह की गर्भवती थी और ज्योति को शक था कि पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है।

इसी वजह से वह कल्पना को प्रताड़ित कर रहा था और इसी प्रताड़ना के चलते कल्पना ने फांसी लगाकर जान दे दी। रमेश ने ज्योति पर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने, अगवा करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि रमेश की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

मौत से पहले किया था पिता को फोन
हल्द्वानी। रमेश ने पुलिस को बताया कि बीती 27 जून को कल्पना ने उन्हें फोन किया था और बताया था कि वह दो माह के गर्भ से है, लेकिन ज्योति को इस बात पर भरोसा नहीं था कि पेट में पल रहा बच्चा उसका है। इसी शक के चलते वह लगातार कल्पना को बुरी तरह पीट रहा था। रमेश ने बताया कि फोन पर रोते हुए उनकी बेटी ने कहा था कि अब वह जीना नहीं चाहती।

संबंधित समाचार