टनकपुर: मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया फैसला, स्थानीय अवकाश के लिए प्रधानाचार्य अधिकृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। मानसून काल को देखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने निर्देश जारी कर कहा है कि भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपने विद्यालय में स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के लिए अधिकृत होंगे। साथ ही …

टनकपुर, अमृत विचार। मानसून काल को देखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने निर्देश जारी कर कहा है कि भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपने विद्यालय में स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के लिए अधिकृत होंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के दौरान किसी भी छात्र-छात्रा को जोखिम न उठाना पड़े।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल नामित करते हुए यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय जो वर्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए असुरक्षित हैं। जिन के मार्ग में नदी-नाले बहते हो, जो वर्षा के दौरान छत टपकने, दरवाजे, खिड़की आदि टूटे होने के कारण शिक्षण कार्य के लिए संवेदनशील हो उनके पठन-पाठन कार्य के लिए व्यवस्था की जाए और उनकी सूची जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

संबंधित समाचार