अल्मोड़ा: शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग पर दो लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में लाइसेंसी शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब आबकारी विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। विभाग ने जिले में चार अनुज्ञापियों पर कार्रवाई करते हुए उन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। चारों अनुज्ञापियों को जुर्माने की राशि के रूप में पचास-पचास …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में लाइसेंसी शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब आबकारी विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। विभाग ने जिले में चार अनुज्ञापियों पर कार्रवाई करते हुए उन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। चारों अनुज्ञापियों को जुर्माने की राशि के रूप में पचास-पचास हजार रुपये जमा करने होंगे। विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आबकारी विभाग की पूर्व में कार्रवाई के बाद भी शराब के दुकानदारों ने कालाबाजारी नहीं छोड़ी है। लगातार ग्राहकों को ओवररेटिंग के जरिए लूटा जा रहा है। अल्मोड़ा मुख्यालय सहित कोसी, बसोली, दन्या स्थित शराब की दुकानों में काफी दिनों से शराब की ओवररेटिंग के मामले सामने आ रहे थे। लोगों ने आबकारी विभाग के साथ सीएम पोर्टल में भी इसकी शिकायत की थी।

आबकारी विभाग लंबे समय से इन शराब कारोबारियों पर हाथ डालने से डर रहा था लेकिन लोगों की सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद मजबूरन आबकारी विभाग को भी छापेमारी की कार्रवाई करनी पड़ी। तबाड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोसी, बसोली, दन्या और अल्मोड़ा मुख्यालय की दुकानों पर छापे मारे गए। छापे के दौरान शराब के व्यवसायी शराब की ओवररेटिंग करते हुए पाए गए। आबकारी विभाग ने ऐसी चार दुकानों पर पचास-पचास हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने बताया कि ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। चार दुकानों में दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरी बार भी कोई शराब की ओवररेटिंग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार