लखनऊ के एक्सपर्ट ने नैनीताल पुलिस से साझा किए साइबर क्राइम से निपटने के टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं की साइबर टीम को मजबूत करने के लिए लखनऊ से आए साइबर एक्सपर्ट अंशुल कुमार ने अधिकारियों को साइबर क्राइम से निपटने के टिप्स दिए और साथ ही मन में उठे सवालों के भी जवाब दिए। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसटीएफ उत्तराखंड ने साइबर अपराध की बेहतर विवेचना के लिए वेबिनार का …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं की साइबर टीम को मजबूत करने के लिए लखनऊ से आए साइबर एक्सपर्ट अंशुल कुमार ने अधिकारियों को साइबर क्राइम से निपटने के टिप्स दिए और साथ ही मन में उठे सवालों के भी जवाब दिए।

साइबर एक्सपर्ट अंशुल कुमार ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसटीएफ उत्तराखंड ने साइबर अपराध की बेहतर विवेचना के लिए वेबिनार का आयोजन किया। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अंशुल कुमार और पूर्णिमा गर्ग सीओ साइबर कुमाऊं एसटीएफ ने साइबर अपराधों की विवेचना का प्रभावी निस्तारण करने तथा साइबर अपराधों का खुलासा करने के लिए सभी उपयोगी पहलुओं की जानकारी दी गई। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अंशुल ने क्रिप्टो करेंसी के साथ फेसबुक के जरिये हो रहे साइबर क्राइम पर विस्तार से जानकारी दी।

डीआईडी निलेश आनंद भरणे व एसएसपी पंकज भट्ट ने विवेचनात्मक पहलुओं की गहनता से जानकारी देते हुए विवेचना की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसटीएफ तथा सभी जिलों की साइबर व एसओजी की टीमें मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा