कालाढूंगी: मेथीशाह पुल पर चलते कैंटर के निकले दो टायर, बड़ा हादसा टला
कालाढूंगी, अमृत विचार। रामनगर-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास बने मेथीशाह नाले पर बने पुल पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चलते कैंटर का एक्सल टूट जाने से पिछले एक साइड के दो टायर निकल गये। कैटर बीच रोड पर पलटने से बच गया। वाहनों की आवाजाही कम होने से बड़ा हादसा …
कालाढूंगी, अमृत विचार। रामनगर-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास बने मेथीशाह नाले पर बने पुल पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चलते कैंटर का एक्सल टूट जाने से पिछले एक साइड के दो टायर निकल गये। कैटर बीच रोड पर पलटने से बच गया। वाहनों की आवाजाही कम होने से बड़ा हादसा बच गया। बीच रोड पर कैंटर होने की वजह से बड़े वाहनों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। जिस कारण वाहनों का दोनों ओर जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वनवे कर यातायात सुचारू कराया। चालक विजय कुमार ने बताया कि वह मुर्गियों का दाना जसपुर से लेकर लामाचौड़ जा रहा है। दो घंटे के बाद कैंटर खाली व किनारे कर यातायात सुचारू हुआ।
यह भी पढ़ें- काशीपुर: पिता-पुत्र का अत्याचार, मूक जानवर पर ताबड़तोड़ प्रहार, मेनका गांधी ने लिया संज्ञान
