बहराइच: कहीं केक काटकर तो कहीं चादर चढ़ाकर सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को सपाइयों ने मनाया। शहर में दरगाह जाकर चादर चढ़ाया गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर केक काटकर लंबी उम्र की कामना की गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को 49वें वर्ष में प्रवेश कर गए। पूर्व सीएम का जिले में शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राम और …

बहराइच। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को सपाइयों ने मनाया। शहर में दरगाह जाकर चादर चढ़ाया गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर केक काटकर लंबी उम्र की कामना की गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को 49वें वर्ष में प्रवेश कर गए। पूर्व सीएम का जिले में शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राम और यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जन्मदिन मनाया। सभी डिगिहा में स्थित संहारण मंदिर पहुंचे यहां पर पूजा अर्चना की।

इसके बाद सपा पदाधिकारी दरगाह पहुंचे। यहां पर चादर चढ़ाकर लंबी उम्र की मन्नत मांगी। इस दौरान सपा कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, राम जी यादव, नंदेश्वर नंद यादव समेत अन्य शामिल रहे। उधर बलहा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सरदार सतनाम सिंह के आवास पर मिहींपुरवा में विधानसभा अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव के अध्यक्षता में केक काटकर के मनाया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम सिंह यादव ने कहा हमें जिंदा रहने के लिए मरने को तैयार रहना पड़ेगा।

तभी हम जिंदा रह पाएंगे हमें गांधी और लोहिया के विचार पर चलना होगा मरेंगे नहीं मानेंगे नहीं किसी अन्य का विरोध हमेशा से समाजवादी पार्टी करती आ रही है। इस मौके पर सतनाम सिंह, डॉ रेनू मुद्दीन, प्रेम सागर यादव, राम शरण पासवान, शिवपाल यादव, धर्म प्रकाश, संजय, अवधेश यादव कुंवारे गौतम, घनश्याम, देवेश आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन| Amritvichar

संबंधित समाचार