बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, मां-बेटे की मौत
अमृत विचार, बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र में डीजल खत्म होने की वजह से सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार मां-बेटे जा घुसे। दोनों रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम …
अमृत विचार, बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र में डीजल खत्म होने की वजह से सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार मां-बेटे जा घुसे। दोनों रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर कलां निवासी नसीम अहमद (30) पुत्र महबूब अहमद अपनी मां अफरोज बेगम (55) के साथ अलापुर अपनी रिश्तेदारी में आए थे। देर शाम को वह बाइक से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। वहीं थाना उसावां की पुलिस चौकी हड़ौरा क्षेत्र में म्यांऊ-दातागंज रोड पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी।
बताया जा रहा है कि टैक्टर में डीजल खत्म हो गया था। चालक सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करके डीजल लेने चला गा था। इसी बीच बाइक सवार नसीम अहमद उसमें पीछे से घुस गए और गंभीर रूप से रूप से घायल हो गए। आरोप है कि राहगीरों ने उसावां पुलिस को फोन किया तो उन्होंने अलापुर क्षेत्र की घटना बताकर फोन काट दिया।
वहीं अलापुर पुलिस को फोन किया तो उन्होंने उसावां क्षेत्र की घटना बात टाल दी। सीमा विवाद में एक घंटे तक दोनों घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। पुलिस नहीं पहुंची तो राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने दोनों की मौत की जानकारी दी। मौत की सूचना के बाद एसओ संजय सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
