आज का राशिफल। 02 जुलाई 2022
मेष आज दांपत्य संबंधों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। वृष आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बिजनेस को लेकर नए …
मेष
आज दांपत्य संबंधों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है।
वृष
आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बिजनेस को लेकर नए अनुबंध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
आज कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। नए दंपत्ति फैमिली प्लानिंग को लेकर भी कोई निर्णय ले सकते हैं। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है।
कर्क
आज आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। बुद्धिमान प्रवृत्ति के सत्पुरुषों से संपर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण बिजनेस रिलेशन मजबूत होंगे। अव्यवहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।
कन्या
आज नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज ले सकते हैं। सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। कामुक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
तुला
आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। बिजनेस में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक
आज आज शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
धनु
आज व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को परेशानी होगी। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाना आवश्यक है। धन के लेन-देन में सावधानी रखना आवश्यक है। आज कोई बड़ा निर्णय न लें।
मकर
आज सामाजिक कार्यों में न चाहते हुए भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस से बहस होने की आशंका है। सोशल मीडिया में आपके नए मित्र बन सकते हैं।
कुंभ
आज युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है।
मीन
आज एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। अपनी जीवनशैली में बदलाव लायेंगे। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने सम्पर्क से आपको लाभ होगा।
