‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ने पूरे किए 50 दिन, फिल्म को लेकर प्रदीप पाण्डेय चिन्टू ने कही यह बात
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिन्टू और काजल राघवानी की फ़िल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के प्रदर्शन के 50 दिन पूरे हो गये हैं। साईदिप फ़िल्मस के बैनर तले बनीं निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ने बिहार-झारखंड के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए है। View this post …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिन्टू और काजल राघवानी की फ़िल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के प्रदर्शन के 50 दिन पूरे हो गये हैं। साईदिप फ़िल्मस के बैनर तले बनीं निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ने बिहार-झारखंड के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए है।
फ़िल्म की सफलता से उत्साहित राजकुमार आर पाण्डेय ने कहा, “हमारे लिये यह गर्व की बात है कि फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ अपना शानदार पचासवां दिन मना रहा है। इसके लिए हम अपने दर्शको को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं।
प्रदीप पाण्डेय चिन्टू ने कहा, ‘दिल से किया गया काम हमेशा सफलता देता है, यह मेरे लिए नही बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशी की बात है, मेरी फिल्म ने पचास दिन पूरे कर लिए है।
पढ़ें-भोजपुरी सिनेमा: चिंटू-काजल की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ का ट्रेलर रिलीज
