मिशन 2024 : जोनल टीम से बाहर कर दिए गए कद्दावर बसपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव (मिशन 2024) की तैयारी में बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने नई व्यूह रचना कर दी है। अब छह जोन में पूरा प्रदेश बांटा गया है, जिसमें स्थानीय कद्दावरों की भूमिका सीमित कर दी गई है। तीन-तीन मंडलों के जोन बनाए गए हैं। मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ मंडल के जोन में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव (मिशन 2024) की तैयारी में बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने नई व्यूह रचना कर दी है। अब छह जोन में पूरा प्रदेश बांटा गया है, जिसमें स्थानीय कद्दावरों की भूमिका सीमित कर दी गई है। तीन-तीन मंडलों के जोन बनाए गए हैं। मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ मंडल के जोन में नौशाद अली और राजकुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व एमएलसी (विधान पार्षद) नौशाद अली कन्नौज के रहने वाले हैं, जबकि राजकुमार गौतम बुलंदशहर से ताल्लुक रखते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के पूर्व नगीना के सांसद गिरीश चंद्र को पश्चिमी यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब इन्हें मुरादाबाद और बरेली मंडल का ही प्रभार है। जबकि, डॉ. रणविजय सिंह केवल मुरादाबाद मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं। अगर पश्चिमी यूपी की चर्चा करें तो मुरादाबाद कभी बसपा के गढ़ के रूप में देखा जाता था।
तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे वीर सिंह एडवोकेट ने विधानसभा चुनाव 2022 के पहले सपा (समाजवादी पार्टी) का दामन थाम लिया। वीर सिंह के दौर में भी गिरीश चंद प्रभावी भूमिका में रहते थे।

संगठन के जानकार इसे लोक सभा चुनाव की आरंभिक तैयारी का एक हिस्सा मानते हैं। उनका तर्क है कि यह व्यवस्था लोकसभा चुनाव (मिशन 2024) से अधिक स्थानीय निकाय के चुनाव को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। लेकिन, कोई भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। जबकि मुरादाबाद बसपा के राजनीत का बड़ा केंद्र माना जाता है। किसी जमाने में वीर सिंह एडवोकेट संगठन की बड़ी रैलियों का यहां से संचालन करते थे।

नगीना सांसद को मुरादाबाद व बरेली मंडल का जिम्मा
मुरादाबाद मंडल के प्रभारी डॉ.रणविजय सिंह एडवोकेट कहते हैं कि जोन व्यवस्था में संगठन के सदस्यता अभियान पर केंद्रित है। नगीना के सांसद को मुरादाबाद और बरेली मंडल के प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। संगठन को और असरदार और सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: समझौते की बेदी पर चढ़ी मूंढापांडे पुलिस की संवेदनशीलता

 

संबंधित समाचार