अयोध्या: ग्राम पंचायतों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी शुरू, नि:शुल्क बनेंगे यह कार्ड
अयोध्या। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जन जन तक लाभ पहुंचाने के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से पंचायत सहायक को आईडी जनरेट होने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू करेंगे। यह कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। अब तक …
अयोध्या। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जन जन तक लाभ पहुंचाने के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
शासन स्तर से पंचायत सहायक को आईडी जनरेट होने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू करेंगे। यह कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। अब तक 3 लाख 40 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। अब तक करीब 14000 लोगों को इस योजना के तहत निशुल्क उपचार प्रदान किया गया है।
ग्राम पंचायतों में कार्ड बनाने की प्रक्रिया के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके क्रम में ग्राम पंचायतों का चयन शुरू कर दिया गया है। सीडीओ कार्यालय के अनुसार उनके यहां से प्रथम फेस में जनपद की 800 ग्राम पंचायत सचिवालय की सूची उपलब्ध करा दी गई है। जहां पर पंचायत सहायक की नियुक्ति हो चुकी है।
उन्हें किट भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके चलते पंचायत सहायक को शासन स्तर से एक आईडी जनरेट होने के बाद उनको ट्रेनिंग प्रदान की जायेगी। ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। सीएमओ डॉ.अजय राजा का कहना है कि इस नई पहल से लोगों को काफी लाभ होगा।
पढ़ें-अयोध्या में 43 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड हुए निरस्त, जानें वजह
