चुनाव में समर्थन मांगने मुर्मू पहुंची पुड्डुचेरी
पुड्डुचेरी। केंद्र में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने पहुंचीं। राज्य में सत्तारूढ़ एनआर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एन रंगासामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी समीनाथन ने मुर्मू के शहर …
पुड्डुचेरी। केंद्र में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने पहुंचीं। राज्य में सत्तारूढ़ एनआर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एन रंगासामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी समीनाथन ने मुर्मू के शहर में उतरते ही उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह एक होटल पहुंचीं और एक बैठक को संबोधित किया। बैठक में एन आर कांग्रेस और भाजपा के मंत्रियों एवं विधायकों के अलावा अन्नाद्रमुक के नेता भी शामिल हुए। श्रीमती मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और वी मुरलीधरन भी थे।
ये भी पढ़े – उदयपुर के आरोपियों से भाजपा नेताओं के संबंध पर कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण
