प्रयागराज: एसएससी की परीक्षा के दौरान पकड़े गये तीन मुन्नाभाई, बायोमेट्रिक जांच में हुआ खुलासा
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से आयोजित की गई कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) की परीक्षा में तीन नकली को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों को कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया गया है। जानाकरी के मुताबिक बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए तीन अभ्यथियों …
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से आयोजित की गई कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) की परीक्षा में तीन नकली को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों को कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया गया है। जानाकरी के मुताबिक बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए तीन अभ्यथियों के खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ फर्जीवाड़ा करने और परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।
ऐसे हुआ खुलासा
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित CHSL की परीक्षा चल रही है। इसी के तहत धूमनगंज थाना अंतर्गत मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज में एक जुलाई को तीन पालियों में परीक्षा थी। परीक्षा से पहले सभी अभ्यथियों की बायोमेट्रिक जांच की जा रही थी। इस दौरान अभ्यर्थी विकास सिंह की जगह वैशाली, बिहार निवासी संजीव कुमार परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ। इसी तरह विजय पटेल और तीसरा अभ्यर्थी राघवेंद्र सिंह को पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह परीक्षार्थी विकास के स्थान पर परीक्षा देने आया था। केंद्र व्यवस्थापक ने बिहार के संजीव, फाफामऊ के विजय पटेल और कोरांव के राघवेंद्र सिंह के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: मुन्नाभाई एमबीबीएस की तर्ज पर परीक्षा देने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
