अमरोहा : आम तोड़ने गए मजदूरों ने मांगी दिहाड़ी तो बाग मालिक ने की मारपीट, पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर
हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। आम तोड़ने गए 23 मजदूरों के साथ मजदूरी मांगने पर मारपीट की गई। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी निवासी रमेश, अर्जुन, सचिन, अमित, पुनीत, आनंद, नेपाल,रमेश, सलमान, उमेश, तिलक, गोपीचंद आदि 23 मजदूर …
हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। आम तोड़ने गए 23 मजदूरों के साथ मजदूरी मांगने पर मारपीट की गई। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी निवासी रमेश, अर्जुन, सचिन, अमित, पुनीत, आनंद, नेपाल,रमेश, सलमान, उमेश, तिलक, गोपीचंद आदि 23 मजदूर डगरपुरी के किसान के बाग में शुक्रवार को मजदूरी पर आम तोड़ने गए थे। प्रति मजदूर 400 की दिहाड़ी तय थी। शाम के बाद काम निपटाने पर मजदूरों ने रुपए मांगे तो बाग मालिक हप्पू सिंह ने मारपीट कर दी। कई मजदूरों को बुरी तरह पीटा। मौके पर भगदड़ मच गई। मजदूर रमेश पुत्र हरचरण की बांह टूट गई।
पीड़ित मजदूर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने रमेश की तहरीर पर बाग मालिक हप्पू सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है और घायल मजदूर को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने बताया कि घायल मजदूर के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर बाग मालिक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
