नेपाल में बरसात से सिद्धार्थनगर में राप्ती उफनाई
सिद्धार्थ नगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में राप्ती नदी का जलस्तर नेपाल की पहाड़ियों पर हुई बरसात से बढ़ रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राप्ती नदी खतरे के बिन्दु 82.110 मीटर बदले 84.900 मीटर पर बह रही है। नदी तटवर्ती बन्धों पर दबाव बनाए हुए है। बाढ़ खंड के अधिकारियों …
सिद्धार्थ नगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में राप्ती नदी का जलस्तर नेपाल की पहाड़ियों पर हुई बरसात से बढ़ रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राप्ती नदी खतरे के बिन्दु 82.110 मीटर बदले 84.900 मीटर पर बह रही है। नदी तटवर्ती बन्धों पर दबाव बनाए हुए है।
बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल की पहाड़ियों पर हुई वर्षा से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शाहपुर-भोजपुर बांध पर नदी का दबाव बना हुआ है। नदी खतरे के बिंदु से 2.79 सेमी ऊपर बह रही है।
नेपाल की पहाड़ियों पर हुई बरसात से जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है नदी के आसपास बने बन्धों की निगरानी बाढ़ खंड के अधिकारी द्वारा की जा रही है। वर्तमान समय में बंधे को कोई खतरा नहीं है।
