हल्द्वानी: चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अधिकारियों के दावे हो गए पानी-पानी… देखें VIDEO
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की दस्तक के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में नालों की सफाई को लेकर एक बार फिर नगर निगम और जिले के अधिकारियों की पोल खुल गई है। हल्द्वानी में चंद घंटों की बारिश से सड़कों पर नदी जैसे हालात बन गए। नालों और नहरों की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की दस्तक के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में नालों की सफाई को लेकर एक बार फिर नगर निगम और जिले के अधिकारियों की पोल खुल गई है। हल्द्वानी में चंद घंटों की बारिश से सड़कों पर नदी जैसे हालात बन गए। नालों और नहरों की सफाई और मरम्मत न होने से सड़क से बहता हुआ पानी लोगों के घरों और दुकानों में जा घुसा जिस कारण घर और दुकान में रखा सामान बर्बाद हो गया।
देखें वीडियो: नहर ओवरफ्लो हुई और सड़क हो गई पानी-पानी
शहर के बद्रीपुरा क्षेत्र में आलम यह था कि कूड़े की वजह से नहर लबालब हो गई, वहीं क्षतिग्रस्त नहर के कारण पानी सड़क पर बहने लगा। अमूमन यही नजारा शहर के मुख्य सड़कों का था। कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड , रामपुर रोड और बरेली रोड में भी नालों का पानी सड़क पर बहता नजर आया।
लोगों का कहना था कि जिलाधिकारी से लेकर कुमाऊं आयुक्त तक शहर में रहते हैं। नगर आयुक्त से लेकर विधायक तक शहर में हैं लेकिन सिवाय बयानबाजी के किसी ने भी समस्या के समाधान के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभाई। हर साल नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च कर दिये जाते हैं लेकिन जरा सी देर की बारिश में अधिकारियों की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी। ना
राज लोगों ने कहा कि जिले में आला अधिकारी सिर्फ एसी दफ्तरों में बैठकर बारिश का अलर्ट जारी कर रहे हैं जमीनी स्तर पर लोग परेशान हैं। तमाम दिक्कतों का सामना कर रहे हैं लेकिन अधिकारी मानसून में भी मीडिया मैनजमेंट में व्यस्त हैं। यही वजह है कि हर साल बरसात के दिनों में हल्द्वानी के लोगों को नरक सी जिंदगी झेलने को मजबूर होना पड़ता है।
