दस्तावेज खोज लाया हूं, निषाद समुदाय को दिलाऊंगा आरक्षण: डॉ. संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बताया कि मछली पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लक्ष्मी कमल पर होती हैं और कमल पानी में होता है। पानी में ही लक्ष्मी जी हैं। पानी से ना डरे। पानी में 20 पैसे का एक मछली का बच्चा छोड़ो। …

अयोध्या। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बताया कि मछली पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लक्ष्मी कमल पर होती हैं और कमल पानी में होता है। पानी में ही लक्ष्मी जी हैं। पानी से ना डरे। पानी में 20 पैसे का एक मछली का बच्चा छोड़ो। ढाई 3 महीने में 10 गुना का फायदा होता है।

पीएमएमएसवाई वेबसाइट पोर्टल से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारे निषाद समुदाय में ना पैसा है ना व्यवसाय है। इसलिए हमारी पार्टी का बेसिक मुद्दा है कि समुदाय के लोग मछली पालन करें। आरक्षण के लिए प्रयास जारी है। प्रमाणित दस्तावेज खोज कर लाया हूं। मैं ही आरक्षण दिलाऊंगा। इसका सिस्टम है। उस पर काम हो रहा है।

हमारे समुदाय को विपक्षियों ने गुमराह करने का काम किया है। इस संवैधानिक आरक्षण से दूर रखा गया। विपक्ष ने उलझा रखा था अब उसे हम सुलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनेलाल पटेल की जयंती पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पल्लवी पटेल कहीं भी उनकी जयंती मना लें। सोनेलाल पटेल ऐतिहासिक पुरुष थे। उनकी जयंती कोई भी मना सकता है।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: संजय निषाद ने जनसभा को किया संबोधित, सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

संबंधित समाचार