डीएम चंपावत के रडार पर बीएसएनएल, विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। दूरस्थ क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधा पूर्ण रूप से बाधित होने के मामले में बीएसएनएल के अधिकारी जिलाधिकारी चंपावत के रडार पर आ गए हैं। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि स्थितियों में यथाशीघ्र सुधार न हुआ तो इस दशा में आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी नरेंद्र …

चंपावत, अमृत विचार। दूरस्थ क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधा पूर्ण रूप से बाधित होने के मामले में बीएसएनएल के अधिकारी जिलाधिकारी चंपावत के रडार पर आ गए हैं। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि स्थितियों में यथाशीघ्र सुधार न हुआ तो इस दशा में आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के अनुसार, संज्ञान में आया है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मोबाइल टावरों खेतीखान, देवीधुरा, सुयालखर्क, पुल्ला, चौड़ाकोट, रीठा, दिगालीचौड़, मानेश्वर, तामली आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में जनपद के कई दूरस्थ क्षेत्र दूरसंचार सुविधा से पूर्ण रूप से बाधित हो जाते हैं। इन क्षेत्रों से आपदा संबंधी सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं हो पाता हैं। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला दूरसंचार समिति की बैठकों में भी जनपद में बीएसएनएल के प्रतिनिधियों तथा उप महाप्रबंधक, अल्मोड़ा को कई बार सुविधाओं के सुधारने हेतु निर्देशित किया गया परंतु वर्तमान तक बीएसएनएल की सेवाओं में किसी प्रकार का भी सुधार नहीं हुआ।

जिलाधिकारी भंडारी ने कहा कि मानसून काल प्रारंभ हो चुका है तथा समय-समय पर भारत मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी भी जनपद को प्राप्त हो रही है। इस दशा में आपदा के दौरान किसी भी क्षेत्र से दूरसंचार सेवाओं के कारण आपदा संबंधित सूचनाएं यदि प्राप्त नहीं होती या आपदा से मानव क्षति या अन्य किसी भी प्रकार की क्षति प्रकाश में आती हैं, तो उस दशा में बीएसएनएल के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विभिन्न विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड, नैनीताल को जनपद चंपावत के संचार विहीन क्षेत्रो में यथाशीघ्र बीएसएनएल की मोबाइल सुविधाएं सुचारू किए जाने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म