हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक मामले में सहकर्मी का वीडियो के बल पर यौन शोषण किया जाता रहा। दूसरा मामला दो वर्गों के बीच जुड़ा है, जिसमें भी शादी के नाम पर युवती से दुष्कर्म किया जाता रहा और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक मामले में सहकर्मी का वीडियो के बल पर यौन शोषण किया जाता रहा। दूसरा मामला दो वर्गों के बीच जुड़ा है, जिसमें भी शादी के नाम पर युवती से दुष्कर्म किया जाता रहा और फिर रुपये ऐंठने की कोशिश की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहकर्मी को छला, गर्भपात कराया, विरोध पर धमकाया

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि वह शिव मंदिर हिम्मतपुर तल्ला मुखानी निवासी चंदन मेहता के साथ काम करती थी। वर्ष 2019 में चंदन ने अपने नवाबी रोड स्थित ऑफिस बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई।

वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। शादीशुदा होने के बावजूद चंदन ने पत्नी से तलाक लेकर शादी का झांसा दिया। धोखे से उसे अस्पताल ले जाकर गर्भपात करा दिया। वर्ष 2020 तक वह शादी का झांसा देता रहा। वर्ष 2021 में उसने कोरोना की वजह से आर्थिक तंगी का बहाना बना दिया। बाद में पता लगा कि चंदन की दो बेटियां भी हैं, जिसके बाद उसने पुलिस के पास जाने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

झूठा प्यार जताकर तीन जिलों में किया शारीरिक शोषण

झूठे प्यार का वास्ता देकर एक युवक ने पास ही किराए पर रहने वाली युवती से तीन जिलों में दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गया।
पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मूलरूप से एनएफ शटरिवा हाउस जोगीवाला देहरादून निवासी कासिफ अहमद पुत्र अनीस अहमद यहां हल्दूचौड़ में किराए पर रहता था और फर्नीचर का काम करता था। पहले वह कासिफ के साथ ही एक ही बिल्डिंग में किराए पर रहती थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कासिफ ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर दो माह पूर्व दुष्कर्म किया। उसके बाद वह डेढ़ माह तक दुष्कर्म करता रहा।

बीती 14 जून की आधी रात अचानक कासिफ को उसका पिता अनीस अहमद अपने साथ ले गया। फिर कासिफ ने उसे शादी का झांसा देकर 20 जून को मुरादाबाद बुलाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद देहरादून ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में यह कहकर उसे हल्द्वानी भेज दिया कि जाकर पैसों का इंतजाम करो और फिर हम दिल्ली जाकर शादी कर लेंगे, लेकिन कासिफ लौट कर नहीं आया और फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।

संबंधित समाचार