हरदोई : बारिश में गिरी स्कूल की छत, जिम्मेदारों की अनदेखी से हो सकता था बड़ा हादसा
हरदोई, अमृत विचार। सालों से अफसरों की अनदेखी का शिकार हो रहे साण्डी के प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज की छत एकाएक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रहा कि किसी अनहोनी से बचने के लिए स्कूल के खस्ताहाल कमरों में पहले से ही ताला लगा दिया गया था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया …
हरदोई, अमृत विचार। सालों से अफसरों की अनदेखी का शिकार हो रहे साण्डी के प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज की छत एकाएक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रहा कि किसी अनहोनी से बचने के लिए स्कूल के खस्ताहाल कमरों में पहले से ही ताला लगा दिया गया था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया गया है कि शनिवार को साण्डी नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज के बच्चे रोज़ की तरह स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच वहां के खस्ताहाल कमरा, जिसमें ताला लगा हुआ था,की छत भर-भरा कर गिर पड़ी। हादसा होने पर वहां भगदड़ सी मच गई। लोगों का कहना है कि कई सालों से स्कूल के कमरें खस्ता हालत में पड़े हुए हैं।
इस बारे में अफसरों को बताया भी गया था, लेकिन उनकी अनदेखी के चलते इसको लेकर कोई काम नहीं हुआ। नतीजतन एक बड़ी अनहोनी हो गयी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। इस बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकीत बेग ने बताया है कि करीब पांच सालों से उन कमरों को बंद कर दिया गया है। दूसरे कमरों में पढ़ाई कराई जाती है। स्कूल की छत गिरने से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है।
यह भी पढ़ें –बरेली: 20 वर्ष से बंद है कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक कमरा
